अपना जिलामिसाल-ए-मऊ

मऊ बहुत जल्द बनेगा पूर्वांचल का मेडिकल हब : जमाल अर्पण

मऊ। नीट-pg और नीट-ug क्वालीफाई कर के मऊ जिले का नाम रोशन करने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करने के उद्देश्य के तहत गत रात्रि मऊ शहर के मोहल्ला डोमनपूरा गोलवा स्थित एमएएम फाउंडेशन कैंपस में एम ए ए फाउंडेशन एंड रे ऑफ यूनिटी के तत्वाधान में संयुक्त दूसरा वार्षिक सम्मान समारोह शीर्षक तालीमी एजाज की एक शाम नई नस्ल के नाम जिसकी अध्यक्षता रे ऑफ यूनिटी के अध्यक्ष और एम ए ए फाउंडेशन के संस्थापक जमाल अख्तर अर्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर ज नेशन फाउंडेशन क्लासेज के डायरेक्टर इंजीनियर जमील अहमद तथा डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्रोफेसर ज़्याउल्लाह ने लिया तथा संचालन रे अफीम नीति के सदस्य सलमान अबरार ने किया। इस बीच नेट क्वालीफाई करने वाले सभी छात्र छात्राओं को m.a.a. फाउंडेशन के संस्थापक जमाल अख्तर अर्पण इंजीनियर जमील अहमद प्रोफेसर जयाउल्लाह मदरसा आलिया गर्ल्स की प्रिंसिपल नूरुन्नेसा डॉक्टर शाहिद जमाल मैक्स हॉस्पिटल डॉक्टर हम्माद के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्तियों के हाथों मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता इंजीनियर जमील अहमद ने सफल छात्र छात्राओं को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि आप लोगों ने नीट क्वालीफाई करके न सिर्फ अपना बल्कि अपने टीचर्स और अपने पेरेंट्स के साथ-साथ मऊ जनपद का नाम रोशन किया है। परंतु आप लोगों के लिए नीट क्वालीफाई करना जितना चैलेंजेज था उससे कहीं ज्यादा अब आपके सामने चैलेंज होंगे लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अल्लाह पाक हर परेशानियों के साथ आसानी भी फरमाता है। यदि आपके अंदर दबाव है प्रेशर है तो आप समझिए कि अल्लाह पाक आप से कोई बड़ा काम लेना चाहता है और जिसके अंदर कोई प्रेशर दबाव या फिर कोई संवेदनशीलता नहीं है तो उससे कुछ भी नहीं होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि जब आप डॉक्टर होकर मऊ में लौटे तो लोगों के साथ नरमी का मामला करें अपने एखलाक से लोगों के दिलों को जीते और हुस्न ए एखलाक का मामला करें किसी भी आम आदमी के साथ तल्खी या इगो का मामला ना बनाएं बल्कि अपने मरीजों को संतुष्ट करने की कोशिश करें और मरीज को सही टाइम पर सही परामर्श करें ताकि कोई बहुत ही क्रिटिकल केस हो तो उसे बीएचयू या एम्स जैसे हॉस्पिटल तक पहुंचने में आसानी हो ताकि उसकी जान बचाई जा सके। प्रोफेसर जियाउल्लाह शाहिद जमाल ने भी मुबारकबाद पेश करते हुए उन्हें सही गाइडेंस की जानिब ध्यान आकृष्ट कराया। अध्यक्षीय संबोधन करते हुए जमाल अख्तर अर्पण ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है कि आप लोग इतनी बड़ी संख्या में कामयाब हुए और अगर कामयाबी का यही सिलसिला रहा तो इंशाअल्लाह मऊ पूर्वांचल का मेडिकल कब होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि अगर आपको किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो आप हमें बताएं हम लोग उसे हर संभव कोशिश करके दूर करने का प्रयास करेंगे लेकिन किसी भी बच्चे या बच्ची के तालिमी ख्वाबों को चूर नहीं होने देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जमाल अख्तर सरफराज सिल्को बिलाल अहमद महमूद आलम ओवादा हारिस मोहम्मद मजहर इम्तियाज नोमानी मंजर आलम आबिद मसूद उस्मान फार कलीत आकिब अब्बास मोहम्मद मोहतशिम फरहान हमीद मोहम्मद रैयान कमाल अख्तर आदि ने विशेष रोल अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *