अपना भारत

देश को भाईचारे की सख्त जरूरत : अतुल कुमार अनजान

दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मोहब्बत और भाईचारे की दुकान खोलने की आवश्यकता नहीं होने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने तीखी आलोचना की है। पार्टी राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने एक वक्तव्य मे कहा कि आज देश की प्रगति के लिए आपसी मोहब्बत, प्रेम और भाईचारे की सख्त जरूरत है। रक्षा मंत्री राजनाथ का बयान घोर सांप्रदायिक और विभाजनकारी है। देश के रक्षा मंत्री की हैसियत से इस तरह का बयान देना देश के मनोबल को तोड़ना है। चार राज्यों के विधानसभा और 2024 के लोकसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं । मोदी, भाजपा और आर एस एस टोली दिन रात समाज को धर्म और जातियों के नाम पर बांटने में जुटे हैं।परिणाम है की मणिपुर की डबल इंजन की सरकार 3 मई से जारी जातीय हिंसा रोकने में विफल हो रही है। भाजपा सरकार सांप्रदायिक वक्तव्य देकर महंगाई, बेकारी,टूटते रूपए की दयनीय स्तिथि, और घटता निर्यात बढ़ता आयात माल, 9 साल की भाजपा राज की स्वदेशी नीति नारे और विफलताओं को छुपाने और दूसरी दिशा देने में लगे हैं। देश की जनता को विशेषकर ग्रामीण भारत के नौजवानों को इसे समझना चाहिए और गांव गांव में आर एस एस की सांप्रदायिक विष वमन कर रही है। उसका जबरदस्त विरोध करते हुए उसे दुत्कार देना चाहिए।भाकपा नेता अतुल कुमार अनजान ने भाजपा की सरकारों के खिलाफ विपक्षी दलों का प्रमुख कर्तव्य सांप्रदायिकता के खिलाफ अभियान और देश में भाजपा राज में आवारा पूंजी की लूट रोकना ही प्रमुख कर्तव्य अभियान होना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *