घोसी संघर्ष समिति ने बालिका पीजी कालेज के लिए सीएम को लिखा पत्र
घोसी/मऊ। घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने अपने साथियों संग विचार विमर्श करने के बाद घोसी में बालिका महाविद्यालय बनवाने के लिए एक ज्ञापन मुख्य मंत्री जी के नाम रजिस्ट्री द्वारा भेजा, घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि घोसी सबसे पुरानी लोकसभा क्षेत्र है, विधान सभा क्षेत्र है, तहसील है इसके बावजूद भी हमेशा अपेक्षा का शिकार रही है, और आज तक सारी सुविधाओं से वंचित रही है, बेटियों को पूरी शिक्षा देने के लिए बाहर शहरों में भेजना पड़ता है, जहां बेटियां सुरक्षित भी नहीं रह पाती हैं इसलिए माननीय एवं यशस्वी मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक ज्ञापन रजिस्ट्री द्वारा भेजा जा रहा है और इस आशा के साथ कि मुख्यमंत्री बेटियों की पढ़ाई के लिए घोसी में एक बालिका महाविद्यालय की स्थापना ज़रूर करेगें कि बेटियां सुरक्षित होकर अपनी पूरी पढ़ाई पूरी कर सके।
अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने यह भी कहा कि ऐसा बालिका महाविद्यालय बने जिसमें, बीए, बी एस सी, पालीटेक्निक, एल, एल, बी, बीटेक, एम टेक, बी एस सी बायोटेक, एम एस सी बायोटेक, से लेकर वह सभी पढ़ाई हो जिससे बेटियों को कोटा, बेंगलूर, अलीगढ़, या अन्य बड़े शहरों में दूर न भेजना पड़े, सुदर्शन कुमार ने कहा कि हमारे यशस्वी मुख्य मंत्री जी इस ज्ञापन पर गंभीरता पूर्वक विचार करके इसकी व्यस्था करेगें क्योंकि बेटियां हम सभी का भविष्य हैं, घोसी सौ किलोमीटर की एरिया को तय करता है, यहां पर आस पास के जगहों की बेटियां पढ़ने के लिए आएंगी और बिलकुल सुरक्षित होकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन ने कहा कि घोसी लोकसभा क्षेत्र आज़ादी के बाद से ही है लेकिन आज़ादी के सत्तर साल बाद भी इन सभी सुविधाओं से बहुत दूर है, विकास के नाम पर कोई सुविधा नहीं है, संरक्षक अब्दुल मन्नान खान ने कहा कि बालिका महाविद्यालय का निर्माण तो बहुत पहले हो जाना चाहिए था लेकिन जब आज तक नहीं हुआ तो घोसी संघर्ष समिति घोसी विचार विमर्श करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन इस आशा के साथ रजिस्ट्री कर रही है कि घोसी में बालिका महाविद्यालय बनवाने में अग्रसर भूमिका निभाते हुए घोसी ही नहीं पूरे पूर्वांचल का नाम रोशन करेंगे, महामंत्री खुर्शिद खान ने कहा कि बेटियों की पढ़ाई को लेकर अभिभावक परेशान हैं और ऐसी कोई सुविधा नहीं है तो आवाज़ उठाते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम एक ज्ञापन रजिस्ट्री भेजा जा रहा है, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने यह भी कहा कि बालिका महाविद्यालय के लिए अगर आंदोलन भी करना पड़ेगा तो हम सभी पीछे नहीं हटेंगे, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, जियाउद्दीन खान, महामंत्री खुर्शिद खान, नौशाद खान, बदरूल इस्लाम, राजेश्वर सिंह, राजेश सिंह, राजेश जायसवाल, राजेश पांडेय, नेहाल अख्तर, हरेंद्र चौरसिया, अरविन्द मौर्य, राजेश साहनी गोपाल साहनी, रमेश चंद्र सिंह, निर्भय पांडेय, भोला विश्वकर्मा, संरक्षक अब्दुल मन्नान खान सहित सभी सदस्यों एवं सभी नगर वासियों ने इसका समर्थन किया, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

