बुंदेलखंड के किसानों को सीएम का भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण किसानों को हुए नुकसान का संज्ञान लिया है. राज्य सरकार ने बुंदेलखंड के किसानों को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्धता जताई है. साथ ही मुख्यमंत्री ने शासन को इसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश कराने के लिए मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं. ताकि किसानों को क्षतिपूर्ति की जा सके। तो वहीं मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारियों को 7 दिन के अन्दर किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए।

