खेत में फसल को लोगों की बुरी नजर से बचाने के लिए किसान ने लगाया सनी लियोनी का बिकनी पोस्टर
हैदराबाद। बुरी नजर से बचने व बचाने के लिए आप ने अनेको कहावते तो सुनी होगी और जगह-जगह अनेको उपाय देखे होंगे लेकिन हम आपको यहां एक किसान की बुरी नजर से बचने व बचाने की अपनायी गयी जो तरकीब को बता रहे हैं आपको हंसी भी आएगी और उपाय में दम भी लगेगा। आन्ध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के बांदा किंदी पाले गांव के 45 वर्षीय किसान ए. चेंचू रेड्डी ने खेत में खड़ी अपनी फसल को गांव बाले तथा आते-जाते लोगों की बुरी नजर से बचाने के लिए तथा उनका ध्यान भटकाने के लिए जो तरकीब अपनाई है वह पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
किसान ए. चेंचू रेड्डी ने फसल सुरक्षा की अजीबोगरीब तरकीब अपनाई है। उन्होंने खेत में खड़ी हरी सब्जी की सुरक्षा के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की बिकनी पहने बड़ी सी पोस्टर लगायी हैं। लाल रंग की बिकनी में सनी लियोनी का पोस्टर खेत में किनारे की ओर लगा है जो आते-जाते लोंगो का खेत में खड़ी अच्छी फसल से ध्यान भटका कर, सनी लियोनी की तरफ आकर्षित कर रहा है।
अमेरिका की पोर्न स्टार से बॉलीवुड में अपनी बोल्ड सीन से करोड़ो की प्रशंशक बनी सनी लियोनी का किसान ए. चेंचू रेड्डी न तो प्रशंसक हैं न ही दिवाने। वे सिर्फ और सिर्फ अपनी फसल को गांववालों व आते जाते लोगों की बुरी नजर से बचाने के लिए सनी लियोनी की पोस्टर लगाई है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान ने इस बारे में पूछे जाने पर मंगलवार को बताया कि इस साल उसके पास 10 एकड़ में अच्छी फसल है। और इसी फसल को गांववालों और राहगीरों की बुरी नजर से बचाने के लिए उनका ध्यान भटकाने के लिए फसल के खेत में सनी लियोन के लाल बिकनी वाले पोस्टर लगाए हैं। किसान ने बताया कि पोस्टर पर तेलुगू भाषा में ओरे, नानू चोसी इडावाकुरा (हे, मुझसे जलन महसूस नहीं करना) भी लिखा है।
किसान का यह प्लान भले ही किसी को नागवार लगे, पसंद आये या न आये लेकिन किसान ए. चेंचू रेड्डी का प्लान उनके लिए सफल है। लोग फसल को टकटकी लगाकर नहीं देख रहे ना ही फसल की चर्चा कर रहे बल्कि सनी लियोनी की पोस्टर को देख उसके ही चर्चा में मशगूल हो जा रहे हैं। किसान का कहना है कि उनका यह प्लान सफल है। अब उनकी फसल को किसी की नजर नहीं लगेगी। किसान अपनी फसल को पक्षियों और जानवरों से बचाने के लिए खेत में बांस लगाकर उसमें हड़िया-पतकी पर आंख, कान, नाक बनाकर उसपर मानव कपड़े पहना देते हैं। लेकिन आंध्र प्रदेश में यह ऐसा पहला मामला है जब किसी फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री का बिकनी बाला पोस्टर फसल की सुरक्षा के लिए लगाया गया है।
