अपना जिला

पूर्व सैनिक सहयोग संगठन की मासिक बैठक सम्पन्न

प्रयागराज । पूर्व सैनिक सहयोग संगठन प्रयागराज के सम्मानित सदस्यों की मासिक बैठक रविवार को शाम 5 बजे,  आर डी रॉय (पूर्व सैनिक) के निज निवास, गंगा विहार मे सम्पन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व सैनिक एवम पूर्व जिला जज डीपी एन सिंह ने किया। मंच पर विशिष्ठ अतिथिगणों में वीर सेनानी पूर्व सैनिक समिति, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन उत्तर प्रदेश, तथा अन्य कई संगठनों के अध्यक्षों व सदस्यों ने सहभागिता साझा किया। सभी प्रबुद्ध जनों द्वारा, सहयोग संगठन को किस प्रकार से मजबूत किया जाए, पर बल दिया गया और सैन्यहित में सबके अपने अपने मत व विचार प्रकाश में लाए गये। अपने साथी धर्मेंद्र सिंह की जघन्य हत्या की निन्दा की गयी और २ मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजली दी गयी। एक सकारात्मक सोच के साथ सभी आदरणीय पूर्व सैनिकों की सहमति के बाद बैठक का समापन भारत माता की जयघोष के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *