सादिक इस्लाम बने हाफिज ए कुरआन
घोसी/मऊ। स्थानीय नगर के पट्टी मुहम्मद उर्फ काजीपुरा निवासी प्रख्यात अधिवक्ता ए जेड इस्लाम के 13 वर्षीय भतीजा सादिक इस्लाम पुत्र नजमुल इस्लाम ने लखनऊ स्थित नदवत्तुल ओलमा की शाखा मदरसा मजहरुल इस्लाम बल्लुपुरा से कुरआन को पूरी तरह से याद कर हाफिज ए कुरआन होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिससे इनके परिजनों के साथ ही क्षेत्र के लोग उत्साहित है।क्षइस सफलता का श्रेय सादिक इस्लाम ने अपनी मेहनत व लगन के साथ ही परिजनों को दिया है। इस अवसर पर नजरुल इस्लाम, बदरुल इस्लाम, अहमद कमाल, हाजी शमशाद, हफीज जावेद, दिनेश कुमार ओझा, ओमप्रकाश वर्मा, सम्पति मौर्या, राधेश्याम शर्मा, अरविन्द सिंह, राजेंद्र यादव आदि ने इनको बधाई प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
