अपना जिला

डीएम ने चौपाल में की ग्राम स्तर पर चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा

मऊ। विकास खण्ड फतेहपुर मण्डाव ग्राम सभा रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर में दिनांक 13.02.2017 को जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा चौपाल लगाकर ग्राम स्तर पर चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा की गयी तथा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया गया एवं जनता को खुले में शौच से होने वाली बीमारिययों एवं शौचालय के महत्व के बारे में बताया गया। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से सवाल पूछें। उक्त अवसर सम्पर्क मार्ग, विद्युतिकरण, पेयजल, आगंनवाडी, शिक्षा, आवास, मनरेगा, आजीविका मिशन, चतुर्थ राज्य वित्त, 14 वाॅ वित्त, पेंशन, नलकूप सहित प्रमुख योजनाओं समीक्षा की गयी।
उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी मधुबन, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0, अधिशासी अभियन्ता नलकूप, सहित खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *