अपना जिला

प्राचीन शिव मंदिर सोधनपुर पर शिव स्तुति व भंडारा

घोसी/मऊ। स्थानीय नगर से सटे सोधनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार के साथ ही सोमवार को शिव स्तुति समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान शिव की संगीतमय स्तुति कर विश्व कल्याण की कामना करने के साथ ही विशाल भंडारे का कार्यक्रम भी किया गया।जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरुप भोजन ग्रहण किया।
नगर से सटे प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं शिव स्तुति के अवसर पर मंत्रोच्चार ,हवन के बीच समाज सेविका गाज़ीपुर के अंधरु निवासिनी देवेंती देवी पत्नी राजदेव राम द्वारा जीर्णोद्धार कर भव्य रूप दिया गया। उपजिलाधिकारी घोसी टीपी वर्मा एवं तहसीलदार घोसी श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भगवान शिव जिस प्रकार से देश व समाज की कल्याण के लिए विष को निगल लेते हैं उसी प्रकार से समाज व देश की कल्याण के लिए समाज में व्याप्त सभी बुराइयों को बुला कर केवल समाज से अच्छाई को ग्रहण करना चाहिए। जिससे कि स्वयं का कल्याण होने के साथ विश्व का भी कल्याण हो जाए।अंत में मंदिर के लिए समर्पित एल आई यू के उपनिरीक्षक आर डी राम ने सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथिओं का आभार प्रकट करने के साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कोतवाल डीके श्रीवास्तव,अजय सिंह, राजकुमार आर्य,संतोष कुमार, संतोष विश्वकर्मा, पंकज जायसवाल, झिंनक वर्मा, प्रेम वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *