एसडीएम द्वारा मंडी समिति की दुकानों को सीज करने की कार्यवाही की आलोचना
मऊ। उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कें सदस्यों की बैठक कैम्प कार्यलय पर जिलाध्यक्ष भाई अजय साहू की अध्यक्षता में सम्पन हुआ इसमें एसडीएम द्वारा मंडी समिति की दुकानों को सीज करने की कार्यवाही की आलोचना करते हुए दोषी सचिव को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने हुये गिरफ्तारी की मॉग किया गया। बैठक को सम्बोधित जिलाध्यक्ष भाई अजय साहू ने कहा कि व्यापारीयों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बरर्दाश्त नही किया जायेगा। जिला मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि पूरे प्रकरण से कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी को अवगत कराते हुए ठोस कार्यवाही की माग किया गया है। यह भी कहा कि व्यापारीयों हितो को लेकर उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आर-पार का संधर्ष करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, युवा महामंत्री आशीष वर्मा, युवा नगर अध्यक्ष तरिक अन्सारी, अजय गुप्ता, जावेद नेता, नरेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, नंद किशोर गुप्ता, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन मल्ल, विपिन बरनवाल आदि लोगों उपस्थित रहे।
