मऊ फ़र्ज़ी वोट के लिए क़तार में लगे दो दर्जन से ज़्यादा धराए
मऊ। नगर निकाय चुनाव को लेकर मऊ की जिला व पुलिस प्रशासन काफ़ी पैनी नज़र बनाए हुए है। वे जनपद सहित नगर क्षेत्र के अति संवेदनशील एवं अन्य बूथों पर सख़्ती के साथ निगरानी रख रही है। समय समय पर ज़िलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी दौरा कर लगातार जायज़ा ले रहे हैं । नगर के कई बूथों पर प्रशासन की सख़्ती के चलते पुलिस ने कोतवाली व दक्षिण टोला थाना क्षेत्र से दो दर्जन से ज़्यादा फ़र्ज़ी वोटरों को पकड़ा है। इन फ़र्ज़ी मतदाताओं में ज़्यादा से ज़्यादा नाबालिक तो बहुतों के हाथ में मतदाता पर्ची किसी और के नाम से आईडी प्रूफ़ किसी और नाम का है। पुलिस की इस सख़्ती से लोग काफ़ी सकते में हैं।ज़्यादा से ज़्यादा वोटर बाज़ार के बूथ से हैं।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी सदर धनंजय मिश्रा ने बताया कि फ़र्ज़ी मतदान करने वाले अब तक दो दर्जन से ज़्यादा लोगों को पुलिस ने दबोचा है जिसमें उनके नाबालिग होने के साथ साथ अवैध डॉक्युमेंट्स होना है उन्होंने कहा कि प्रशासन संदेह के आधार पर ऐसे मतदाताओं को उनके आधार मोबाइल नंबर से बकाएदे मिलान कर ग़लत पाए जाने पर पकड़ रहा है । उन्होंने बताया कि ऐसे मतदाताओं पर कड़ी नज़र है उन्हें किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। 



