मऊ की प्रतिभा सहायक अध्यापक से बनी PCS, जिला दिव्यांगजन अधिकारी का पद करेंगी सुशोभित
पवन पाण्डेय…
मधुबन/मऊ। मंजिले उन्हें मिलती है जिनके सपनो में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। इस उक्ति को चरितार्थ कर दिया है तहसील क्षेत्र के कवलापट्टी निवासी प्रतिभा यादव ने जो वर्तमान में फतेहपुर मंडाव शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रुकुनपुरा में सहायक अध्यापक पद पर तैनात है । प्रतिभा यादव ने पीसीएस परीक्षा 2022 उत्तीर्ण कर जिला सहित शहीदी धरती मधुबन का गौरव बढ़ाया है । उनकी सफलता से प्रबुद्ध लोगों व शिक्षकों में खुशी का माहौल है । प्रतिभा को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा । सपा जिलाध्यक्ष दुधनाथ यादव एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव गुड्ड के साथ ही प्रबुद्ध लोग निज आवास कवलापट्टी पहुंच कर बुके भेट करते हुए बधाई दे कर उज्जवल भविष्य की कामना किया । बतादे कि शुक्रवार की देर शाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। जिसमे जिले के फतेहपुर मंडाव शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रुकुनपुरा पर तैनात सहायक अध्यापक प्रतिभा यादव अपने सफलता का परचम फहराते हुए इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर जिला दिव्यांगजन अधिकारी के पद को प्राप्त किया है । प्रतिभा की प्रारम्भिक शिक्षा रूकुपुरा के बाद 2005 में हाई स्कूल व 2007 में इण्टरमिडिएट मधुबन के सुभागी देवी इंटर कॉलेज, 2011 में बीटेक प्रयागराज से उत्तीर्ण करने के बाद डायट मऊ से 2014 में बीटीसी किया। 2016 में पहली तैनाती कम्पोजिट विद्यालय रूकुनपुरा में कई गई। अपने सफलता का श्रेय माता पिता एवं पूर्व राष्ट्रपति डा.अब्दुल एपीजे कलाम को बताया । इस अवसर पर शैलेश यादव ,अशोक यादव, रविभूषण आदि रहें ।

