बाबू जगजीवन राम व गुहराज निषाद ने शोषित एवं दबे कुचले समाज का किया उत्थान : इंतखाब आलम
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम तथा निषादों के राजा महाराजा गुहराज निषाद राज की जयंती पार्टी कार्यालय बुनकर कॉलोनी में मनाया गया दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पअर्पित कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दिया कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा समाज में किए गए कार्यों का वर्णन करते हुए नमन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि दोनों महापुरुषों ने शोषित एवं दबे कुचले समाज के उत्थान के लिए अग्रणी भूमिका निभाई उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम ने दलितों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किया कांग्रेस पार्टी में रहते हुए उन्हें प्रधानमंत्री के पद से नवाजा गया उन्होंने दलितों के लिए विभिन्न कार्य किए
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि दलित और बचित समाज से आने वाले ये दोनों महापुरुष ने सामाजिक उत्थान में क्रांति लाने का प्रयास किया और जीवन सुधार करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय यादव रमन पाण्डे विनोद कुमार महेंद्र सोनकर अकरम प्रीमियर पूजा राय अवनीश कुमार सिंह ख्वाजा गुड्डू मधुसुदन त्रिपाठी रामकरण यादव क्रान्ति निषाद राजेश राजभर सुशील कुमार शीला राजभर मंशा राजभर इत्यादि शामिल रहे।

