मऊ के उत्कर्ष का IBPS प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर चयन
मऊ। जनपद के ग्राम-हसनपुर, पोस्ट- अलीनगर, ब्लाक – कोपागंज, थाना सरायलखसी, तहसील-सदर के निवासी योगेन्द्र यादव ‘टीपू’ के पुत्र उत्कर्ष यादव का “सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया” पी० ओ० के पद पर चयन हुआ। माँ इंदू यादव कम्पोजिट विद्यालय चकरामजी कोपागंज -मऊ मे शिक्षिका है। दादी गुलायची यादव बाल शिक्षा मन्दिर पूर्वोतर रेलवे मऊ से रिटायर्ड शिक्षिका है। चाचा सत्येन्द्र, चाची सुमन भी प्रा० शिक्षक है। पिता योगेन्द्र यादव टीपू अनुदेशक राजकीय आई. टी. आई. मऊ पर कार्यरत है। भाई आदर्श यादव एम फार्मा जाधवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता से पढ़ाई कर रहे है।
इनका हाई स्कूल और इंटरमीडिएट फातिमा कान्वेंट स्कूल मऊ से पूरा हुआ। इलाहाबाद विश्व विद्यालय प्रयागराज से बी• एस• सी मैथ पासआउट है और अपने प्रथम प्रयास से बैंक पीओ पर चयन हुआ।
उत्कर्ष यादव के इस सफलता पर परिजन काफी खुश हैं। लोगों ने उन्हें उत्कर्ष के इस सफलता पर बधाई दी है।

