शोक संदेश

वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मानन्द पांडेय के पिता श्री राम अवतार पांडेय का निधन

मऊ। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार, खरी दुनिया के सम्पादक व अधिवक्ता ब्रह्मानंद पांडेय के पिता राम अवतार पांडेय का मंगलवार की सुबह अचानक प्रयागराज में हृदयगति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते समस्त पत्रकार जगत व उनके शुभचिंतकों में शोक फैल गया। उनके निधन की खबर सुनते ही प्रयागराज, आजमगढ़ व मऊ स्थित उनके आवास पर लोगों ने पंहुच शोक संवेदना व्यक्त किया। ब्रह्मानंद पांडेय पिता की मौत की समाचार सुनते ही आजमगढ़ गांव पंहुच गए तो लोगों ने फोन पर संवेदना व्यक्त कर मृत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।

83 वर्षीय श्री राम अवतार पांडेय जी अपने मृदुल व्यवहार के कारण सभी के प्रिय थे। श्री पांडे मंगलवार की सुबह प्रयागराज स्थित अपने आवास पर नित्य कर्म करने के बाद बच्चों के साथ कहीं जा रहे थे कि अचानक वह लड़खड़ाने लगे आनन-फानन में साथ चल रहे परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया और तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्वर्गीय पांडेय का पार्थिव शरीर प्रयागराज जनपद से आजमगढ़ जनपद के सेवटा गांव स्थित उनके पैतृक गांव शाम को पंहुचा। वहां से वाराणसी काशी तट के किनारे गंगा स्थित मणिकर्णिका घाट पर रात को उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप सिंह, अमर उजाला के ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय, हिन्दुस्थान के वरिष्ठ पत्रकार वेद मिश्रा, मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रवीण राय, आईएमए के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कमल कांत, बृजराज, नवरत्न नुरू, दैनिक जागरण सूर्यकांत त्रिपाठी, दैनिक इंकलाब के एसके खान, दैनिक जागरण के आशुतोष चतुर्वेदी, सरफराज अहमद, दैनिक जागरण के चंदन त्रिपाठी, राजीव रंजन सिंह, स्वतंत्र पत्रकार संजय दुबे, विकास सिंह निकुंभ, अमित राय, राहुल सिंह, एस रहमान चिश्ती, विवेक सिंह, विनोद सिंह, अमित त्रिपाठी, अवनीश राय, रंजीत राय, उमाकांत त्रिपाठी, गुंजन राय, राहुल राय, धर्मेंद्र भारद्वाज, राजेश दुबे, पियूष पांडेय, दिनेश श्रीवास्तव, जावेद अंसारी दीवान चंद्र प्रकाश पांडे दुर्गा शंकर सिंह पुनीत श्रीवास्तव अप्पू सिंह श्री राम जयसवाल अखिलेश यादव मोहम्मद अशरफ आसिफ रिजवी चंद्र प्रकाश तिवारी ज्ञान चंद गुप्ता पुरुषार्थ सिंह, दीपक गुप्ता, अरुण पांडेय, प्रेम पांडेय, द खबरिया अभिषेक सिंह, अभिषेक राय, प्रमोद विश्वकर्मा, दैनिक जागरण के जय प्रकाश निषाद, दैनिक जागरण नरेश पाण्डेय, आनन्द मिश्रा, गुलाब गुप्ता, विनोद भारत, अमित सिंह चौहान, अर्जुन राम प्रजापति, अशोक कुमार, रामसूरत राजभर, सम्पूर्णानंद दूबे, जावेद काजमी, फतेहबहादुर गुप्ता, संजय राय, लल्लन प्रसाद गुप्ता, विनय श्रीवास्तव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन व श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन ने व्यक्त किया संवेदना…

मऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय और श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता मे अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को पत्रकारों की बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मानंद पांडेय के पिता के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। तथा 2 मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई । इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिद्वार राय ,श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महामंत्री नागेंद्र राय ,विश्वजीत उपाध्याय, राहुल सिंह, अभिषेक राय, अभिषेक सिंह, प्रेम कुमार बरनवाल, रविंद्र साहनी, अमित सिंह चौहान, विकास सिंह निकुंभ, डा. आजाद नोमानी, विजय कुमार गुप्ता, विनोद कुमार पांडेय, आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *