उच्च प्राथमिक विद्यालय गाढ़ा पर पुरस्कार वितरण व कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन
रतनपुरा/मऊ। उच्च प्राथमिक विद्यालय गाढ़ा रतनपुरा मऊ पर सत्र 2022 -23 के लिए बच्चों के पुरस्कार वितरण तथा कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
जिसमें सभी बच्चे, अभिभावक एवं शिक्षक गण उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। सर्व प्रथम पुरस्कार वितरण में 8 बच्चों को कार्यानुभव एवं अनुशासन के लिए पुरस्कृत किया गया तथा प्रत्येक कक्षा से सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं शैक्षिक आधार पर प्रत्येक कक्षा से 3-3 विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया पुरस्कार वितरण के बाद सभी लोग जलपान की किये।
जलपान के बाद विदाई समारोह का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें बच्चों ने अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा गुरुजनों द्वारा कक्षा आठ के विद्यार्थियों को आगे की भविष्य एवं पढ़ाई के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा छात्रों को यह सलाह दी गई कि आप आगे जहां भी जाए अपने अभिभावक एवं गुरुजनों का सम्मान बनाए रखें इसके बाद सभी छात्रों को विद्यालय परिवार की तरफ से उपहार स्वरूप दीवार घड़ी भेंट की गई तथा भविष्य में सदैव सफल होने की शुभकामनाएं दी गई।



