अपना जिला

ग्राम सियाबस्ती के प्रजापति मुहल्ले में एक माह से चेचक के प्रकोप से दर्जनों घर प्रभावित

नदवासराय/मऊ। विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना अन्तर्गत ग्राम पंचायत सियाबस्ती के प्रजापति मुहल्ले में एक माह से चेचक के प्रकोप से दर्जनों घर प्रभावित है। जिसे लेकर ग्रामीण खासे परेशान है। इसकी जानकारी कईयों बार स्वास्थ्य विभाग को दी गई। लेकिन चेचक की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया, इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
इस बावत चेचक पीड़ित रामकिशुन प्रजापति, रामदास, लक्ष्मण प्रजापति ने बताया कि इस संक्रामक बिमारी से एक माह से पुरा मुहल्ला परेशान है। इसकी प्रशासन के लोगों को जानकारी दिये जाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। अर्जुन, रामविलास, सदरी ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत में सीएचसी मुहम्मदाबाद आता है, लेकिन वहां जाने पर दवा के बदले सलाह देकर घर भेज दिया जाता है और बगल के स्वास्थ्य केन्द्र नदवासराय में स्थिति बद से बद्तर है। रामसूरत, सुबाश, पतिराज, कोमल, गनेष, रामप्यारे, अषोक, रविन्द्र सहित दर्जनों ग्रामीणों ने संक्रामक बिमारी से निजात पाने के लिए शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *