शोक संदेश

आर्य समाज के पूर्व प्रधान रहे स्व. रामचन्द्र सिंह की धर्मपत्नी का निधन

मऊ। शहर के प्रतिष्ठित सूत व्यवसायी, भूपेश सिंह व राजेश कुमार सिंह की मां व प्रशांत रत्नम सिंह की दादी व आर्य समाज सहित दर्जनों स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रमुख रहे स्वर्गीय रामचन्द्र सिंह जी की धर्मपत्नी श्रद्वेय कलावती देवी का निधन 26-27 जनवरी की रात्रि में हो गया। उनका अंतिम संस्कार 27 जनवरी 2023, दोपहर 12 बजे से निज आवास नगर के दक्षिण टोला से ढेकुलिया घाट तक शव यात्रा जाएंगी। जहां तमसा तट के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्वर्गीय कलावती देवी अपने पीछेभूपेश सिंह, राजेश कुमार सिंह बृजेश सिंह, विजय सिंह, भाजपा नेता सत्यमित्र सिंह दिनेश, मनोज सिंह, उपेन्द्र सिंह, वेदमित्र सिंह सहित, पुत्र, पुत्री, भतीजा, भतिजी, पौत्र, पौत्री, नाती, नतिनी का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *