डीएम ने फतेहपुर मण्डाव के ग्राम सभा दुबारी में लगायी चौपाल
मऊ। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा शनिवार को प्रातः 07ः00 बजे विकास खण्ड फतेहपुर मण्डाव के ग्राम सभा दुबारी में चौपाल लगायी गयी। जिसमें गांव स्तर पर चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा की गयी सबसे पहले जिलाधिकारी ने गांव में स्वच्छता के जागरूकता के लिए रैली का नेतृत्व किया जिसमें सबको शौचालय के महत्व को बताया चैपाल में ग्रामीणों ने 15 दिन से जले ट्रान्सफार्मर की शिकायत की गयी जिस पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत को जिलाधिकारी ने निलम्बित करने के निर्देश दिये। मनरेगा में समय से भुगतान न होने पर रोजगार सेवक के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये ग्रामीणों द्वारा कोटेदार की शिकायत की गयी कि पाॅच की जगह तीन किलो राशन दिया जाता है जिलाधिकारी ने वहां सत्यापन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उक्त अवसर पर सम्पर्क मार्ग, शौचालय, मनरेगा, हैण्ड पम्प, विद्युत, कृषि, विधवा एवं विकलांग पेंशन सहित प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा अच्छा कार्य करने पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आंगनवाडी कार्यकत्री को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा दोहरीघाट ब्लाक में ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आप पूरी निष्ठा एवं लगन से सरकार की योजनाओं को गांव स्तर पर लागू करें।
उक्त अवसर मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी मधुबन, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डी0सी0 मनरेगा, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जल निगम, सिंचाई, ट्यूबेल सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
