भाजपा सरकार गरीबों और किसानों को भिखारी बनाना चाहती है : शिवपाल यादव
मऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव का मऊ जनपद आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शिवपाल यादव के अपनी पार्टी को समाजवादी पार्टी में विलय करने के बाद में मऊ जिले में प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्त्ताओ में जबरदस्त जोश देखने को मिला। स्वागत से अभिभूत सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार गरीबों और किसानों को भिखारी बनाना चाहती है। इसे गरीबों से कोई लेना देना नहीं है, वह सिर्फ चंद पूंजीपतियों के हाथ में देश की संपत्ति बेच रही है।
शिवपाल यादव को निवर्तमान जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आजमगढ़ बार्डर से रिसीव किया। इस दौरान उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। यहाँ से गाड़ियों का लंबा काफिला मुहम्मदाबाद गोहना पहुंची, जहाँ विधायक राजेन्द्र कुमार, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, विधानसभाध्यक्ष अमान अहमद के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। खुरहट में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव और पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंशा यादव, छात्र नेता लालबहादुर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्तों ने भव्य स्वागत किया। खुरहट में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही सरकार को हटाने के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा वरना यह सरकार आम आदमी को भिखारी बनाने पर तुली हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह आने वाले समय में बीजेपी की सरकार को हटाने के लिए वे कार्य करें अन्यथा यह सरकार 5 किलो राशन पर गरीबों को खरीद लेगी। खुरहट के बाद नगर में उनका स्वागत राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान,पूर्व नपाध्यक्ष अरसद जमाल, तय्यब पालकी, अल्ताफ अंसारी,पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू, शिवप्रताप यादव मुन्ना, अखण्ड प्रकाश पाण्डेय ने अलग अलग स्थानों पर अपने सैकड़ों कार्यकर्त्ताओ के साथ किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, राजेन्द्र मिश्रा, कुद्दुस अंसारी, दिनेश यादव गुड्डू, डॉ ओमप्रकाश यादव, वीरेंद्र लोहिया, योगेश तिवारी, वीरेंद्र चौहान, अली अहमद, राशिद कमाल अहमद, अल्ताफ अंसारी आदि उपस्थित रहे।


