Uncategorized

मण्डलायुक्त करेंगे 6 फरवरी को स्थानीय निकायों के विभिन्न बिन्दुओं की प्रगति समीक्षा

आजमगढ़। मण्डलायुक्त के.रविन्द्र नायक की अध्यक्षता में स्थानीय निकायों से सम्बन्धित विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं जैसे-विशेष सफाई अभियान, अमृत मिशन योजना, प्रधानमन्त्री आवास योजना, नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमण तथा अवैध निर्माण के विरुद्ध की गयी कार्यवाही आदि की मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक 6 फरवरी को सायं 5.00 बजे उनके कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गयी है। यह जानकारी देते हुए अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को पूर्ण विवरण के साथ बैठक में समय से उपस्थित होने निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *