शारदा देवी उ.मा. विद्यालय, गौरीडीह में तृतीय वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह सम्पन्न
घोसी/मऊ। स्थानीय नगर से सटे गौरीडीह स्थित शारदा देवी उ.मा. विद्यालय का शनिवार को तीसरा वार्षिकोत्सव एवं विद्यार्थियों का विदाई समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रधानाचार्य ओमप्रकाश रंजन की देख रेख में संपन्न हुआ।जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के प्रति सोचने को मजबूर कर दिया तो समाज में घट रहे महिलाओं की संख्या को लेकर छात्राओं ने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ नामक नाटक प्रस्तुत कर सबको रुला दिया।
शारदा देवी उ.मा. विद्यालय गौरीडीह के परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह में छात्राएं रोशनी,प्रिया, शिल्पा, संध्या,गुंजा, रंजना,रंजू,मनीषा,अंजू,रेखा,सपना की टीम ने समाज से गायब हो रही बेटियों को बचाने और पढ़ाने के लिए एक नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों को रुला दिया तो वही शायर सलमान घोसवी ने भी बेटी बचाओं ,बेटी पढ़ाओं पर गीत प्रस्तुत कर लोगों की ऑंखें नम कर दिया। देश भक्ति गीत अब तुम्हारा हवाले वतन साथियों पर सुजीत कुमार,अनूप कुमार,मिथिलेश कुमार, सोनू कुमार,दीपक,रामकेश एवं अविनाश ने नाटक प्रस्तुत कर देश के प्रति समर्पण एवं त्याग करने का सीख दिया ।जबकि शिल्पा ने स्वागत गीत प्रस्तुत की तो वही शिल्पा की टीम ने ही नृत्य भी किया।समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत उत्तर प्रदेश पुलिस शिवचंदराम, एल आई सी के विकास अधिकारी संतोष कुमार,दवा विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष अरविन्द पांडेय, जिलापंचायत सदस्य रामप्रसाद चौधरी एवं समाज सेवी मुहम्मद फैज़ आलम को प्रधानाचार्य ओमप्रकाश रंजन द्वारा अंग वस्त्रम सौंप कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि शिवचंद राम ने पढ़ाई के साथ ही तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने पर बल दिया। अरविन्द कुमार पांडेय एवं मुहम्मद फैज़ ने कहा कि सदैव आचरण को उत्तम बनाये रखना चाहिए।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से प्रतिभाएं निखर सामने आती है। जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद चौधरी एवं ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राजभर , संतोष कुमार ने भी समारोह को संबोधित करते हुए देश व समाज हिट में कार्य करने का तमाम नसीहतें दी।इस अवसर पर अवधेश भारती, सचिन कुमार, संदीप कुमार, सूर्य प्रताप, श्वेता विश्वकर्मा, रामप्रसाद कन्नौजिया, रुकेश कुमार, शन्नी राव, मुहम्मद फैजुल्लाह आदि उपस्थित रहे।

