मिसाल-ए-मऊ

मऊ के आदित्य ने पास की सीए की परीक्षा, बधाई का तांता

मऊ। मेहनत रंग लाती है बस ईमानदारी और जुनून के साथ आगे बढ़ा जाए। अपनी इसी दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत कड़ी मेहनत के साथ देश की सबसे कठीन पढ़ाई पढ़ मऊ के लाल ने सीए की परीक्षा पास कर जनपद को गौरवान्वित किया है। मंगलवार को सीए का परिणाम आया, जिसमें मऊ नगर के सहादतपुरा निवासी सुशील खंडेलवाल के सुपुत्र आदित्य खंडेलवाल ने अच्छे अंक से पास कर परिवार और शहर, व जनपद को गौरवान्वित किया।
आदित्य की सफलता की खबर मिलते ही मारवाड़ी समाज सहित विभिन्न समाज और नगर, मुहल्ले के लोगों ने आदित्य की सफलता पर बधाई दिए। लोगों ने कहा यह मऊ के लिए गौरव की बात है। आदित्य खंडेलवाल ने बताया की इस परीक्षा के सफलता के पीछे जितनी मेरे शिक्षक का योगदान है, उससे ज्यादा मैं अपने माता, पिता व भैया भाभी का योगदान मानता हूँ। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से मेहनत किया जाए तो सफलता निश्चित मिलेगा।
बधाई देने वालों में प्रमुख रुप से महेंद्र खण्डेलवाल, मुरारीलाल, डा. आरके तिवारी, अशोक आर्य, राजेश सिंह, प्रशांत सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *