अपना जिला

मऊ में पूर्व विधायक के पौत्र की लाठी डंडे से पीटकर हत्या

मऊ। घोसी विधान सभा के पूर्व विधायक रहे स्व. केदार सिंह के पौत्र को घर से बुलाकर शातिर बदमाशों ने लाठी-डण्डे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में और परिजनों में रोष है वहीं इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर क्षेत्र के डाक बंगला रोड निवासी व पूर्व विधायक केदार सिंह के पौत्र 22 वर्षीय हिमांशु उर्फ बिट्टू सिंह को शनिवार की देर शाम कुछ लोगों ने घर से कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुवार के पुरवा मुहम्मदपुर के पास बुलाया। वहां पहले से द्यात लगाए बदमाशों ने बिट्टू की लाठी-डंडा से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। जब उसके चीख-पुकार को सुनकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से गंभीर रुप घायल हिमांशु उर्फ बिट्टू को आनन फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों द्वारा कोपागंज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। साथ ही साथ कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक प्रधान और एक जिला पंचायत सदस्य सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि घटना पूरी तरह राजनीतिक है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ वह लड़का था और बहुत तेजी से राजनीति और समाज में आगे निकल रहा था वह लोगों के दुख और सुख में बराबर शामिल रहता। उन्होंने कहा कि, कहीं ना कहीं राजनीतिक द्वेष बस उसकी हत्या कराई गई है।

पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस टीम द्वारा गहनता के साथ जांच-पड़ताल किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
मामले में पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि घटना आपसी रंजिश की प्रतित होती है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम लगा दी गई है। अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *