अपना जिला

मऊ में चूल्हे से झोपड़ी में लगी आग, मां व चार बच्चों की मौत

मऊ। जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गाँव में चूल्हे से झोपड़ी में लगी आग की चिंगारी ने एक महिला सहित चार बच्चों पांच की जलकर हुई दर्दनाक मौत। मौके पर डीआईजी, डीएम, एसपी सहित भारी संख्या मे फोर्स पहुंची। माँ सहित उसके चार बच्चो की हुई मौत पर पूरे गांव में मचा कोहराम।
मृतकों में गुड्डी देवी है चांदनी, अभिषेक, दिनेश और मंजेश की हुई मौत पूरा परिवार हुआ खत्म। मृतक का पति रमा शंकर राजभर रहता है बाहर।
जब इसकी सूचना मिलने पर मौके पे डीआईजी,डीएम, एसपी सहित भारी संख्या मे फोर्स पहुंची। पुलिस ने पांचो शवों को भेजा गया पोस्टमार्टम और जांच में जुट गई।

मुख्यमंत्री योगी ने जनपद मऊ में झोपड़ी में आग लगने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया…

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद मऊ में झोपड़ी में आग लगने में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *