अपना जिला

किसान सम्मान दिवस पर मऊ के 32 किसानों को किया गया सम्मानित

मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के उपरांत चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण का कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान जनपद के 32 किसानों को सम्मानित भी किया गया,जो कि कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य एवं गन्ना विभाग से संबंधित थे। प्रथम स्थान प्राप्त किसानों को ₹7000 एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किसानों को ₹5000 नगद पुरस्कार के साथ ही एक शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर जिला अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह ने वहां पर उपस्थित किसानों द्वारा खेती के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद को कृषि क्षेत्र में उन्नति की ओर ले जाने हेतु प्रयास करने को कहा। बैठक के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अभय पांडेय ने वहां पर उपस्थित सभी किसानों को बधाई देते हुए कृषि क्षेत्र में और आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। वहां पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कृषि निदेशक श्री एसपी श्रीवास्तव ने चौधरी चरण सिंह के जीवन एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उपस्थित किसानों से जनपद को कृषि क्षेत्र में अग्रणी स्थान दिलाने हेतु विशेष प्रयास करने को भी कहा। कृषि एवं कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों के सम्मानित किसानों की सूची निम्नवत है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *