GST अधिकारी चेकिंग अभियान के नाम पर व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न न करें : रामगोपाल
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के पदाधिकारियों की रोजा स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश वस्तु सेवा कर विभाग प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में जीएसटी चेकिंग छापामारी एवं सर्वे द्वारा कर रहे हैं व्यापारियों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है पूरी पुलिस फोर्स के साथ व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा जा रहा है यह व्यापारी समाज की मान सम्मान की बिल्कुल विरुद्ध है। व्यापारी कोई भी चोर बेईमान नहीं है। आवश्यकतानुसार छापेमारी प्रक्रिया को शालीनता के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को विश्वास में लेकर की वह अपनी कार्यवाही करें इसमें किसी भी प्रकार का व्यवधान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नहीं डालेगा। जिस भी व्यापारी के विरुद्ध शिकायत हो वहां शालीनता के साथ छापा सर्वे डाले जाएं जीएसटी के पंजीकृत व्यापारियों के यहां भी सर्वे और छापे की कार्रवाई चल रही है जो कि उचित नहीं है। व्यापारियों और अधिकारियों में संवाद हीनता के कारण किसी भी प्रकार का तनाव उत्पन्न हो सकता है यदि यही स्थिति रही तो व्यापारी समाज अपने अपने व्यापार अनिश्चितकालीन बंद करके सड़क पर आने के निर्णय को लेने को मजबूर हो जाएगा। कुछ- जीएसटी के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने की नियत से ही ऐसा कुकृत्य कर रहे हैं जो कि बिल्कुल असहनीय है।
इसी क्रम में मऊ नगर में श्रम विभाग के एक अधिकारी द्वारा पुलिस बल के साथ व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम के नाम पर छापा डाल कर भयभीत किया जा रहा है ।जो घोर निंदनीय है ।बैठक को संबोधित करते हुए युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अजहर कमाल फैजी ने कहा कि अगले सप्ताह में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश के यशश्वी मुख्य मंत्री योगी से लखनऊ में मिलेगा और अपनी व्यथा को लिखित रूप से देकर अधिकारियों के उत्पीड़न तथा शोषण से निजात मिलने की गुहार करेगा ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिले के महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल, महातम यादव, सुभाष कनौजिया, हाजी अनवर अली, करुण कुमार, नीरज अग्निवेश, राम अवध सिंह, हरिशंकर गुप्ता, रोशन सिंधी, अभिषेक मद्धेशिया, गामा यादव, अमित गुप्ता, सतीश वर्मा आदि मौजूद रहे ।

