ट्रक के धक्के से मोटर साइकिल सवार तीन व्यक्ति की मौत
घोसी। नगर के मझवारा मोड़ कालीमंदिर के पास मंगलवार को 11 बजे दिन में ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी फिर भी उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित बताया तथा दो में एक की इलाज के दौरान सीएचसी घोसी और तीसरे की मऊ में मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पंहुच कर सीओ अरशद जमाल और कोतवाल ने आवश्यक जानकारी के बाद लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना कर फरार हो रहे ट्रक को को पकड़ कर कोतवाली लायी। कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक नंन्द लाल की तहरीर पर ट्रक के नम्बर के साथ अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा बाजार स्थित इंडियन ऑयल के किसान सेवा केंद्र पर अनिरुद्ध राव निवासी खानपुर भगत बिलरिया गंज, आज़मगढ़ व बाबू लाल चौहान निवासी मुस्करा घोसी कर्मचारी है। वहां कार्य करा रहे इंडियन ऑयल के ठीकेदार लाल मनी सिंह के मेकैनिक विनोद मौर्य निवासी नैनी इलाहाबाद जो की सामान लेने आज़मगढ़ जा रहा था। तीनों एक मोटरसाइकिल से मझवारा बाजार से आज़मगढ़ के लिये चले। जब वे घोसी नगर के मझवारा मोड़ से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर काली स्थान पर पहुचे थे, कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। फलस्वरूप तीनों गिर कर ट्रक के नीचे आ गये। फलस्वरूप अनिरुद्ध राव, विनोद मौर्य ,बाबू लाल चौहान को सर में गम्भीर चोट आई। जिसमें तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया। जहाँ अनिरुद्ध राव निवासी खानपुर भगत बिलरियागंज व विनोद मौर्य नैनी इलाहाबाद को डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाबूलाल को कोतवाल डी के श्रीवास्तव ने तुरन्त मऊ वाहन करा कर मऊ भेजवाया। सभी की पहचान अस्पताल आये किसान सेवा केंद्र के प्रोपराइटर नंन्द लाल निवासी लखनी मुबारकपुर ने किया।
