एनएएम ने स्पष्टीकरण नोटिस लेने से किया इन्कार, विभाग ने रजिस्टर्ड डाक से पते पर भेजा
@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के लखनौर में तैनात एनएएम आशा त्रिपाठी के खिलाफ कमलेश गोड़ निवासी सूरजपुरा ने कार्य सरकार में शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए संबंधित एनएएम से अधीक्षक डा.राजीव कुमार पांडेय ने स्पष्टीकरण नोटिस जारी की है । एनएएम स्पष्टीकरण देने के बजाय नोटिस लेने से ही इंकार कर दिया । इसके उपरांत विभाग रजिस्टर्ड डाक से एनएएम के पते पर भेज दिया है । आरोप है कि एनएएम द्वारा गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण नहीं किया जाना।अनुसूचित जाति की महिलाओ को छू कर की जाने वाली जांच नहीं की जाती है तथा छुआ छुत को बढ़ावा दिया जाता है । राष्ट्रीय मातृत्व व शिशु देखभाल कार्यक्रम में असहयोग परिवार नियोजन की सेवाएं नहीं दिया जाता सहित कार्य सरकार के योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बरता जाता है । जिसके चलते विभिन्न योजनाएं औंधे मुंह पड़ी है । शिकायत के बाद अधीक्षक डा.राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा शिकायत कर्ता के लगाएं गए आरोपो के सापेक्ष स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है ।लेकिन एनएएम ने लेने से इंकार कर दिया है । इस संबंध में डा.राजीव कुमार पाण्डेय का कहना है कि विभिन्न योजनाओं में शिथिलता के आरोप की शिकायत सीएम से की गई थी । स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर जबाब मांगने पर लेने से इंकार कर दिया । यह प्रशासनिक सेवाओं में अनुशासनहीनता है ।

