मिसाल-ए-मऊ

पीसीएस अधिकारी बन विजय राय ने क्षेत्र का नाम किया रोशन

मऊ। यूपीपीसीएस 2021 में मऊ के युवाओं का काफी जलवा रहा। युवा जहां मऊ का नाम रौशन कर रहे हैं वहीं परिवार के लोगों का मान बढ़ा रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे वो अन्य शिक्षा ले रहे युवाओं को सीख दे रहे हैं कि हिम्मत हो तो कुछ भी मुश्किल नहीं है।

यूपीपीसीएस 2021 में 55 वीं रैंक पाकर विजय कुमार राय पुत्र डा० विजय शंकर राय व सत्यभामा राय राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य बने हैं। दोहरीघाट ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा अपडड़िया हरिपरा के मूल निवासी विजय राय शिक्षक पद पर तैनात थे तथा इलाहाबाद से सिविल की तैयारी कर चुके थे। शिक्षण कार्य करते हुए भी यह तैयारी में जुटे रहे और अंततः पीसीएस क्वालिफाई कर लिया। इनकी सफलता से इनके गांव सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इनके साथ पढाई कर रहे रेलवे में पोस्टेड अरविंद राय, प्रवीण राय सरंगुआ आदि दोस्त भी काफी खुश हैं।

विजय कुमार राय का कहना है कि कुछ भी संभव नहीं है बस इरादे अडिग हूं उन्होंने कहा कि नौकरी के साथ उन्होंने छोटी सी तैयारी में यह सफलता पाई है अभी आगे प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *