UPPCS-2021 में मऊ के अभिषेक बने एक्साइज इंस्पेक्टर, आईएएस बनना लक्ष्य
@ आनन्द कुमार…
कोलकाता। मन में कुछ पाने का जुनून हो और उस ओर चलने के लिए प्रयास जारी है तो सफलता अवश्य मिलती है बस अपने जुनून के प्रति व्यक्ति को अडिग होना पड़ता। ऐसे में वर्तमान में जो सफलता मिली हो और सफल व्यक्ति के अंदर उससे बड़ी सफलता की चाह हो तो उसे जुनूनी और कर्मठ कहा जाता है। ऐसे व्यक्ति और शख्सियत का नाम है अभिषेक चौहान।
मऊ घर कोलकाता परिवार…
मूल रूप से मऊ जनपद के ग्राम सौसार पट्टी, पोस्ट- कोलौरा, तहसील-मुहम्मदाबाद गोहना निवासी दिन दयाल चौहान व स्व. सम्पाती देवी के पौत्र और वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर के पार्क स्ट्रीट में रह रहे ज्ञान प्रकाश चौहान व पुष्पा चौहान के पुत्र अभिषेक चौहान के जुनून का कोई जवाब नहीं है। जब ठाना है तो ठाना है, हर हाल में मंजिल पाना है। यूपीपीसीएस 2021 की परीक्षा में अभिषेक चौहान का चयन एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। उनके इस सफलता पर परिजन सहित रिश्तेदार शुभचिंतक दोस्त ने खुशी जाहिर की है और अभिषेक को बधाई दिया है अभिषेक इस सफलता पर खुश तो हैं लेकिन इस मंजिल को अपना अंतिम मंजिल नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि अभी और आगे जाना है। उनके पिता कोलकाता के प्राइवेट कंपनी में सीनियर अकाउंटेंट और माता हाउसवाइफ हैं। आपकी दो छोटी बहनें मैकेनिकल इंजीनियर से बीटेक और एक बहन b.ed करके m.a. की तैयारी कर रही है।
शैक्षणिक यात्रा कोलकाता में…
अभिषेक चौहान की प्राथमिक शिक्षा दीक्षा से लेकर पूरी पढ़ाई कोलकाता में ही हुई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट श्री जैन विद्यालय कोलकाता तथा NIT DURGAPUR से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्मुनिकेशन इंजीनियरिंग ( Btech) किया है।
नौकरी छोड़ की तैयारी…
तीन साल Ericsson Global India Pvt Ltd कम्पनी में इंजीनियर के पद पर नौकरी किए। लेकिन नौकरी से पढ़ाई में आने वाली अड़चन को देखते हुए नौकरी छोड़ दिए और तैयारी में लग गए। Ericsson की नौकरी छोड़ने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की 2019 के नवंबर से। UPPSC में उनका यह तीसरा प्रयास है। पहले दो प्रायस में प्रीलिम्स नहीं निकला था, लेकिन अभिषेक को हारना और पीछे मुड़कर देखना पसंद नहीं है।
आईएएस बनना लक्ष्य…
अभिषेक का कहना है कि तीन बार असफल होने के बाद भी उन्होंने सफलता का जुनून नहीं छोड़ा है। और वह अपने लक्ष्य के प्रति अडिग हैं और एक दिन मंजिल जरूर पाएंगे। उनका आईएएस बनना लक्ष्य है और वह इस लक्ष्य को पूरा कर मऊ का नाम जरूर रोशन करेंगे।
आदर्श…
अभिषेक अपना आदर्श सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को मानते हैं। वह इन दोनों महापुरुषों की किताबें खूब पढ़ते हैं। इसके अलावा अन्य महापुरुषों की कहानियों में उनकी रुचि है लेकिन सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद इनकी शैक्षणिक पूंजी हैं।
अभिषेक की सफलता पर बधाई…
नाना देव नारायण चौहान, संजय, वीरेंदर, अरविन्द, आशीष, अभय, अरुण, अलोक, आशुतोष, अलोक, प्रशांत, इंद्रदेव, राम सब्द चौहान, हरेंद्र सहित परिवार के रिश्तेदार दोस्त मित्र शुभचिंतकों ने अभिषेक को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




