अपना जिला

अधिकार सेना ही करेगी भ्रष्टाचार का समूल नाश ! विनोद सिंह

बलिया। अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के आगामी पांच नवंबर के आगमन की तैयारियों के लिए आज अधिकार सेना के कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कोआर्डिनेटर विनोद सिह ने कहा कि अधिकार सेना से जनता को उम्मीद जग रही हैं और जनता के उम्मीदो पर खरे उतरने के लिए हम सभी अधिकार सैनिक कमर कसकर खडे है हम जनता के सुख दुख और समस्याओं के निस्तारण के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे ।आगामी पाचं नवम्बर को अमिताभ ठाकुर बैरिया तहसील में एक सभा को संबोधित कर जनता से रूबरू होंगे यहां के स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण कराये जाएंगे। अमिताभ ठाकुर का स्पष्ट निर्देश अन्याय अत्याचार और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा जाति और धर्म के आधार पर कोई भेद भाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जनता के अधिकारो की रक्षा किसी भी कीमत पर किया जाएगा यही अधिकार सेना का उद्देश्य और मिशन है इसके साथ कोई समझौता नहीं हो सकता।कोआर्डिनेटर विनोद सिंह के द्वारा सगठंन विस्तार के क्रम में संजीव सिंह को जिला मीडिया प्रभारी घोषित किया गया।

बैठक मे मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश सिंह जिला अध्यक्ष अवधेश ठाकुर जिला उपाध्यक्ष सजंय राय .बलिया सदर विधानसभा प्रभारी सनक पाडेय युवा अध्यक्ष रितेश पाडेय जिला मंत्री दिनेश गिरी प्रवक्ताअखिलेश तिवारी बैरिया विधानसभा महासचिव त्रिवेणी सिंह महामंत्री व कार्यालय प्रभारी चन्द्र शेखर तिवारी हरि सिंह दिनेश सिंह उमाशंकर सिंह दीपू मास्टर विक्की मास्टर चेगन बाबू सजंय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *