अपना जिला

फेफना- रसड़ा रेल खण्ड पर नवनिर्मित दोहरीकृत विद्युतीकरण लाइन पर अधिकतम गति से स्पीड ट्रेन का ट्रायल 19 को

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर फेफना- इंदारा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत फेफना- रसड़ा (22किमी) रेल खण्ड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसके उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल मोहम्मद लतीफ खान 19 अक्टूबर,2022 बुधवार को इस विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का संरक्षा निरीक्षण करेंगे । इस अवसर पर रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय समेत रेल विकास निगम लिमिटेड एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान फेफना- रसड़ा रेल खण्ड पर नवनिर्मित दोहरीकृत लाइन (विद्युतीकरण सहित) पर अधिकतम गति से स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा।
ज्ञातव्य हो कि पहली बार नए ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और नए ओवरहेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी आम क्षेत्रीय जनता को चेतावनी दी जाती है कि वे रेलवे ट्रैक एवं ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।

अतः आम जनता से अनुरोध है कि इस दौरान इस दोहरीकृत सह विद्युतीकृत रेल पथ पर न जाएँ और ना ही अपने बच्चों अथवा अपने पशुओं को ट्रैक पर जाने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *