अपना जिला

वायरल वीडियो के पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मऊ। थाना मधुबन क्षेत्रान्तर्गत पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति जो खुद को पत्रकार कहता है तथा पत्रकारिता का प्रमाणपत्र मागने पर जिले के आला अधिकारियों का नाम लेकर धौंस दिखाता है आये दिन लोगो का विडियो बनाकर गलत ढंग से वायरल करने के नाम पर रूपयो की मांग कर रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11.10.2022 को थाना मधुबन पर एक विद्यालय के प्रबन्धक द्वारा तहरीर दी गयी कि एक व्यक्ति जिसका नाम सदाशिव मिश्र उर्फ अभिषेक मिश्र उर्फ अभिषेक बाबा पुत्र स्व0 जयदेव मिश्र निवासी उफरौली थाना मधुबन है विद्यालय पर आकर मुझे भू-माफिया कहते हुए विडियो बनाया पूछने पर अपने को पत्राकर बता रहा था तथा विडियो डिलिट करने के नाम पर 50 हजार रूपये तथा आगे से विडियो न बनाने के नाम पर हर महिने 10 हजार रूपये की मांग कर रहा है जिससे पत्रकार होने के प्रमाण मांगने पर जिले के उच्चाधिकारियों का नाम लेकर घौस दिखाने लगा। इस सम्बन्ध में उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 415/22 धारा 384,506 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *