मऊ के करजौली कुटी पर संत सरजू दास स्मृति उद्यान का लोगों ने किया निरीक्षण

खुरहट/मऊ। क्षेत्र के करजौली स्थित संत सरजू दास महाराज के कुटी पर, उनकी स्मृति में संत सरजू दास उद्यान फेज एक एवं दो को डॉ विनोद कुमार गुप्त अवकाश प्राप्त प्राचार्य एवं अरुण कुमार गुप्त अरुण इलेक्ट्रिक सहादतपुरा मऊ के द्वारा विकसित किया जा रहा है। दोनों फेज में एक एक हजार फलदार एवं पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पीपल, बरगद, जामुन, पाकड़ एवं गूलर के पौधे लगाए जाएंगे। उक्त कार्य में सहयोग के लिए आज मऊ जनपद के उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने निरीक्षण का कार्य पूरा किया और उनके सलाह से इस पर उद्यान का कार्य विकसित किया जाएगा। उद्यान अधिकारी श्री गुप्त ने इस कार्य के लिए आवश्यक टेक्निकल सुझाव दिए ताकि उद्यान ठीक ढंग से विकसित हो सके मऊ जनपद में इस तरह का प्रयोग वरिष्ठ नागरिक डॉक्टर विनोद कुमार गुप्ता के पहल पर किया जा रहा है। जिन्होंने आश्रम को विकसित करने के लिए अपना समय श्रम और संसाधन लगाकर पर्यावरण को अच्छा करने के लिए तथा उक्त कार्य में वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने तथा उदा उत्पादित फलों के प्रसंस्करण के लिए भी उनकी योजना है यह मऊ जनपद के लिए एक गरिमा युक्त कार्य होगा।
इस अवसर पर अनाथ आश्रम समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्त एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त, अशोक आर्य, डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता, संजय कुमार नगर अध्यक्ष, महामंत्री सभासद विनोद कुमार गुप्त, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्त के साथ गौरव कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष अनाथ आश्रम समिति ने इस कार्य की सराहना की।

