अपना जिला

मऊ में ‘गूंज’ ने हेलमेट बांटकर बाइक चालकों को किया जागरूक

‘Goonj’ made bikers aware by distributing helmets in Mau

मऊ। दुनिया भर में सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं। हमारे भारत में भी उत्तरोत्तर सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही है। मृत्यु के इस खेल में हजारों बेकसूर लोग मारे जाते हैं।
पिछले दिनों मऊ ओवरब्रिज पर हुई दुर्घटना में दो युवकों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। अगर उन लोगों ने हेलमेट लगाया होता तो उनकी जान बच सकती थी। ऐसी दुर्घटनाएं आम बात हो गई है। खुद की लापरवाही से होने वाली इन दुर्घटनाओं से आहत होकर गूंज एक गुहार की संचालिका श्रीमती पूजा राय और उनकी टीम ने मऊ के तिरंगा तिराहे पर हेलमेट पहनने को लेकर सीओ सिटी धन्नजय मिश्रा के नेतृत्व में एकजागरूकता अभियान चलाया।

‘Goonj’ made bikers aware by distributing helmets in Mau


गूंज एक गुहार संस्था की तरफ से लोगों में हेलमेट वितरित किया गया तथा महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए लोगों में गुलाब के फूल बाँट कर अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सीओ सिटी धनंजय मिश्रा को शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा यातायात और हो रही बाइक दुर्घटनाओं के क्रम में लोगों को जागरूक करने का पूजा राय और उनकी टीम का यह प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन मशहूर शायर सलमान घोसवी ने किया। इस मौके पर गूंज एक गुहार के साथ रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर असगर अली, सेक्रेटरी प्रदीप सिंह, जेपी हीरो के शैलेंद्र मिश्रा, साधना, डॉक्टर एस खालिद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *