अपना जिला

सनबीम में 69वाँ गणतंत्र दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया

मऊ। सनबीम विद्यालय परिसर में 69वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। गणतंत्र दिवस हमारे देश के गणतंत्रता के मूल रूप को प्रदर्शित करता है, और हमारा राष्ट्र ध्वज इसका महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। विद्यालय प्रांगण में विद्यालय निदेशकों द्वारा प्रातः ही ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया। छात्रों ने मार्चपास्ट व ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम का प्रारम्भ अन्वेसा बिसेन द्वारा इंग्लिश भाषण एवम् समूह गीत ’’स्वर्ग से सुन्दर’’ ने प्रांगण में मौजूद सभी लोगों को हमारे अमर शहीद जवानों, जिन्होनें हसते हुए अपने प्राण इस देश की आजादी के लिये न्यौछावर कर दिया, की याद दिला दी। अदिती द्वारा हिन्दी भाषण और ’’सत्य मेव जयते’’ पर समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। हिन्दी और अंग्रेजी भाषण से यह संदेश दिया गया कि यदि सभी अपनी जिम्मेदारी स्वयं समझे एवं अपने लिये निर्धारित कार्यो को पूरी लगन एवं निष्ठा से करें तो देश के प्रति उनकी यह सच्ची देशभक्ति होगी। लोगो में देश भक्ति की भावना को उजागर करने के लिये स्वप्रेरित किया गया। संस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे वातावरण में देश भक्ति और कर्मनिष्ठा की लहर सी दौड़ा दी और उपस्थित लोगों को देश के प्रति निष्ठा की भावना के लिये उत्साहित कर दिया।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय निदेशक राकेश गर्ग ने गणतंत्र के मूल को समझाते हुए छात्रों को गणतंत्र के महत्व एवं उनके अधिकारों के सदुपयोग के लिए सजग किया। उन्होने समस्त स्टाफ एवं छात्रों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यो का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने को प्रोत्साहित किया। उन्होने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हे ढेरों शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सनबीम के सभी स्टाफ, अध्यापक गण एवं छात्रों ने एक साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द लिया और गणतंत्रा की परिकल्पना को जीवित कर दिया। प्रधानाचार्या ने छात्रों द्वारा किये गये प्रयासो की सराहना की एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित किया एवं हमारे गणतंत्र के 69वें वर्षंगाठ पर उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *