अपना जिला

व्यापारियों का जत्था लखनऊ के लिए हुआ रवाना

मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों का जत्था जिलाध्यक्ष भाई अजय साहू के नेतृत्व मे व्यापारियो की समस्याओ के समाधन एवं संगठन की नई कार्यकारणी के गठन को लेकर लखनऊ के किये रवाना हुआ। संगठन के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण वरनवाल ने बताया कि प्रदेश कार्यालय पर नई कार्यकारणी के गठन के दौरान व्यापारियो की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार मंथन करते हुए प्रदेश के व्यपारियो को लामबंन्द करते हुए संघर्ष की रणनीति बनाई जायेगी। साथ ही साथ उन्होंने व्यापारियों को समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होने का भी आह्वान किया। जत्थे में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भाई अजय साहू, जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, मनोज गुप्ता, जीपी बरनवाल अखिलेश, आशीष वर्मा, उपाध्यक्ष जफर अहमद जनता, इशरत इकबाल लारी, पुल्लू सर्राफ, तारिक अन्सारी,सौरभ बरनवाल, परशुराम बरनवाल आदि लोग शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *