चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो चोर गिरफ्तार

घोसी/मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के दो चोरों को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय को चालान कर दिया।
घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने सीओ उमाशंकर उत्तम के निर्देशन में बुद्धवार की प्रातः काल नौ बजे के आस पास नगर के नदवासराय मोड़ के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान नदवासराय की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आ रहे दो लोगों रोककर तलाशी लेने व गाड़ी के कागजात मांगने पर प्रस्तुत नहीं कर पाये। पूछने पर बताया कि मोटर साईकिल चोरी की है।पकड़े गये चोरों की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के नरपतपुर निवासी विशाल चौहान पुत्र देवेंद्र चौहान एवं मुहम्मदपुर निवासी सूरज पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई।इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने दोनों ही अपराधियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय को चालान कर दिया।जिससे मोटर साईकिल चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

