सुश्री शैलजा श्रीवास्तव स्मृति सम्मान से नवाजी गई शफक,अंजली,नैना, अंकिता सहित कई

स्वतंत्रता दिवस पर सोनी धापा खण्डेलवाल बालिका इंटर कालेज में छात्राओं का सम्मान
मऊ। जो कुछ अच्छा कर जाते हैं, याद वही बस आते हैं, उनके राह पर चलकर कुछ, अलग मंजिल तय कर जाते हैं। जी हां सोनी धापा खण्डेलवाल बालिका इण्टर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्या सुश्री शैलजा श्रीवास्तव की स्मृति में आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर उनके ही नाम पर उनके शिक्षा के मंदिर में उनके ही स्मृति में उनके ही विद्यालय के होनहार छात्राओं को सम्मानित करने का जो कार्य किया गया है। वह अपने आप में काबिले तारीफ है और सुश्री शैलजा श्रीवास्तव को सच्ची श्रद्धांजलि।
स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर सोनी धापा खण्डेलवाल बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रातः ध्वजारोहण और संगीत में कार्यक्रम के बाद 2021-22 की टापर छात्राओं को विद्यालय की तरफ से सम्मानित किया गया और उन्हें सुश्री शैलजा श्रीवास्तव स्मृति सम्मान से नवाजा गया।

सोनी धापा की नींव और एक एक ईंट की बानगी सुश्री शैलजा श्रीवास्तव पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका ऋचा अनिषेध की इस पहल पर प्रबंधक श्रीमती शकुन्तला खण्डेलवाल और प्रधानाचार्या मंजू राय शर्मा ने विद्यालय की टापर छात्राओं को सम्मानित कर आजादी की 75वीं वर्षगांठ को स्व. सुश्री शैलजा श्रीवास्तव के नाम कर दिया। सर्वप्रथम 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाली विद्यालय की टापर शफक खान को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान के क्रम में अंजली वर्मा, अन्नू प्रजापति, अर्पिता चौहान, अंकिता सिंह, कंचन राजभर, नैना भारद्वाज, नुसरा सालेहीन, रिया वर्मा, रुचि त्रिपाठी, रुखसाना खातून, सलोनी शर्मा ने, स्नेहिल प्रिया, सोहाना परवीन, सोनम राजभर, तनिष्क व वजीहा खातून को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शकुंतला खंडेलवाल ने कहा कि विद्यालय की फाउंडर प्रिंसिपल सुश्री शैलजा श्रीवास्तव स्मृति में सम्मान देने का जो कार्य विद्यालय परिवार कर रहा है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह इस मुकाम पर पहुंचने का कार्य करें की विद्यालय का नाम गौरवान्वित कर सकें।
प्रधानाचार्य मंजू राय शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित बच्चियों को विद्यालय का नाम रोशन करने धन्यवाद दिया तथा मौजूद बच्चों से कहा कि वह ऐसा कार्य करें कि उन्हें भी सम्मानित किया जा।
इसके पूर्व विद्यालय के बच्चों द्वारा तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे लोगों ने खूब सराहा अंत में ऋचा अनिषेध ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उप प्रधानाचार्या निर्मला राय, बीना गुप्ता, शशी सिंह, प्रतिमा सिंह, वन्दना गुप्ता, लक्ष्मी, प्रीती चौधरी, रेनू यादव, आकांक्षा पाण्डेय सहित अध्यापिकाएं व भारी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।









