अपना जिला

26 जनवरी से देश में लोकतंत्र का प्रारम्भ पूर्ण रूपेण हुआ : अजय गुप्ता

अमिला। पूरे देश में उत्साह के साथ 69 वां गणतन्त्र दिवस मनाया गया। अमिला नगर पंचायत में श्रीमती वन्दना गुप्ता ने ध्वाजारोहण किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अजय गुप्ता ने कहा कि हमें अपनी आजादी को सदैव देशभक्ति की भावना के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान नगर पंचायत के समस्त सभासद गण वह कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अजय कुमार गुप्ता ने नंदन बाल विद्या मंदिर अमिला, केदार नाथ पब्लिक स्कूल कुसुम्हा, किड्स फ्यूचर फाउन्डेशन स्कूल मुजरा में आयोजित समारोह मे उपस्थिति हुए। कहा कि आज ही के दिन संविधान दिवस मनाया गया। आज ही के दिन 26 जनवरी से देश में लोकतंत्र का प्रारम्भ पूर्ण रूप से हुआ। श्री गुप्ता ने समारोह में उपस्थिति गणमान्य जनता, शिक्षक गण, बच्चों को संबोधित कर देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए संविधान निर्माण कर्ता बाबा साहब डा. अम्बेडकर को भी नमन् किया। इस दौरान महामंत्री छात्र संघ जंगशेर बहादुर राणा, अरविन्द यादव, केशव यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *