अपना जिला

स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा के कार्यक्रम के अंतिम दिन हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

मऊ। स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा के अवसर पर अंतिम दिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम दिन विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सुनील ने धोबिया नृत्य एवं सृष्टिधार महतो ने छाऊ लोकनृत्य का किया शानदार प्रदर्शन आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के अवसर पर स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम जनपद में दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जा रहा है, जिसमें दिनांक 11 अगस्त से 15 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन जनपद के सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज में समय शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन सुनील कुमार एवं उनके सहयोगियों ने धोबिया नृत्य एवं सृष्टिधार महतो की टीम ने छाऊ लोकनृत्य प्रस्तुत किए। दोनों कलाकारों एवं उनके सहयोगियों द्वारा धोबिया नृत्य एवं छाऊ नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान राज इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित गीतों पर शानदार नृत्य का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने कलाकारों का लगातार उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, चेयरमैन मोहम्मद तय्यब पालकी, जिला सूचना अधिकारी डा0 धनपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *