अपना जिला

कैंडिल मार्च निकाल चन्दन गुप्ता को छात्रों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मऊ। हाथ में तिरंगा व कैण्डल लेकर शनिवार को डीसीएसके पीजी कॉलेज के छात्रों ने मऊ के सहादतपुरा सड़क पर मार्च किया। छात्रों ने गणतंत्र दिवस के दिन शुक्रवार को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान कुछ अराजकतत्वों द्वारा गोली चलाने व गोली का शिकार होने से अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन के मृत हो जाने पर दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। छात्रों ने कहा कि वे कासंगज की घटना से आहत हैं। कहा कि राष्ट्रीय पर्व के दिन गोली का शिकार कोई व्यक्ति तिरंगा यात्रा के दौरान हो जाये इससे बड़ी दु:खद घटना कोई नहीं हो सकता। छात्रों ने बताया कि चन्दन की आत्मा की शान्ति के लिये कैण्डिल मार्च निकाला। कैण्डल मार्च के दौरान छात्र मुंशीपुरा तिराहा, रोडवेज होते हुए डीसीएसके पीजी कॉलेज पहुंचे। छात्रों ने मांग किया कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाये। इस मौके पर आर्यन वर्मा, शाश्वत तिवारी विपुल, निहाल वर्मा, सुधांशु सिंह, विजय शंकर,अनिल, अमित, प्रिंस, निहाल, सूरज राठौर, विवेक, संदीप श्रीवास्तव, अमन, शशांक, अनुराग, सत्यम, ओमप्रकाश, कन्हैया वर्मा आदि छात्र नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *