रक्षा बंधन के महापर्व पर निर्भया सेना के पदाधिकारियों ने लिया बलात्कार मुक्त भारत का संकल्प

मऊ की निर्भया सेना टीम ने रक्षा बंधन के अवसर पर घोसी कार्यालय पर हुमायूँ और कर्णावती से प्रेरणा लेते हुए नारी सशक्तिकरण एवं बलात्कार मुक्त समाज के स्थापना की शपथ ली। निर्भया सेना के मऊ जिलाध्यक्ष शाहनवाज़ खान के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र 'बाबा' के निर्देशानुसार आज के कार्यक्रम को 'बाबा द्वारा दूरभाष पर समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई व कहा कि किसी भी कीमत पर निर्भया सेना देश की एकता और अखंडता पर आंच नहीं आने देगी।
हिंदू – मुस्लिम एकता के साथ ही ” हिन्दू – मुस्लिम – सिख – ईसाई आपस में है भाई – भाई। निर्भया सेना की जन्मस्थली मऊ जिले के घोसी से लिया गया संकल्प इतिहास में याद किया जायेगा ।
बाबा जी व घोसी एक दूसरे के पूरक बनते जा रहे है। सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री व रेल तथा स्वास्थ्य मंत्रालय , भारत सरकार की सदस्य नसरीन फात्मा ने इस संकल्प पर विशेष पहल करने के लिए विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया है। आज के इस संकल्प कार्यक्रम में…..
शाहनवाज़ खॉन (जिलाध्यक्ष, मऊ), नेहाल अख्तर (नगर प्रभारी), अब्दुल मतीन (अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ), अभिषेक सिसोदिया (मेंटोर),
मिंटू भाई, राजेश कुमार, अलाउद्दीन अंसारी,
नबीउल्लाह, समाजसेवी खुर्शीद खॉन
सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

