अपना जिला

ग्रापए ने बांटा तिरंगा, घरों पर राष्ट्रध्वज लगाने का आह्वान

मऊ। आजादी का अमृत वर्ष महोत्सव मनाते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान के दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय के नेतृत्व में लोगों को तिरंगा झंडा बांटा गया।
नगर के सादतपुरा मोहल्ले में तिरंगा झंडा वितरित करते हुए श्री राय ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष हुए। दौरान देश लगभग सभी क्षेत्र में एक कीर्तिमान स्थापित करता रहा है। ऐसे में 75 वें वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के तहत समूचा राष्ट्र तिरंगा झंडा के साथ इस राष्ट्रीय पर्व का त्यौहार मनाएगा। जिसके तहत लोगों से अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर झंडा लगाने का आह्वान करते हुए एक दूसरे को तिरंगा झंडा देकर बधाई दी गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरिद्वार राय, नागेंद्र राय, कल्याण सिंह, रवि खुशवानी, अभिषेक मिश्रा, चंदन पंडित, एडवोकेट तेजप्रताप सिंह “तेजा”, असलम खान व मोहम्मद अशरफ इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *