बीमार, बेसहारा व अक्षम लोगों के प्रतिनिधि आजाद के सम्मान में एक और सम्मान

@ आनन्द कुमार…
लखनऊ। जिसका मकसद है बीमार और बेसहारा व अक्षम लोगों की दर-दर और पल-पल मदद करना हो, ऐसे गोरखपुर के आजाद पांडेय को कौन नहीं जानता। गोरखपुर के साथ अगल-बगल पड़ोसी जनपदों में भी अपने सामाजिक सरोकारों की बदौलत एक पहचान बना चुके आजाद अब बिल्कुल ही आजाद इंसान बनकर समाज के प्रति समर्पित हैं। नाम के अनुरूप उनके इसी सामाजिक आजाद ख्याल जीवन से लोग उन्हें सैल्यूट करते हैं और प्रेरणा लेते हैं। ऐसे युवा का जनता से मिल रहे सम्मान की कड़ी में उनके कार्यों व सेवा भाव की गूंज अगर लखनऊ तक दखल दे जाए तो खुशियों में चार चांद लग जाता है। प्रशासन की खबर पर अगर शासन सम्मान करें तो फिर क्या कहना।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 में उत्तर प्रदेश में गुरु गोरक्षनाथ जी महाराज की धरती से युवा प्रतिनिधि के रूप में आजाद पाण्डेय शामिल होने पर समूचा गोरखपुर गदगद है। युवा कल्याण विभाग द्वारा श्री आजाद को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र शुक्रवार को विभाग के युवा कल्याण के डिप्टी डायरेक्टर सीपी सिंह एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी डायरेक्टर अजातशत्रु शाही के कर कमलों से प्राप्त हुआ।
सम्मान के बाद आजाद पाण्डेय ने कहा कि बस दुआएँ और आशीर्वाद बनाए रखें कि ये लापरवाह लड़का हमेशा आप सभी को गर्व महसूस करने के अवसर प्रदान कराता रहे।
आजाद के सम्मान पर परिवार, गांव, दोस्त और शुभचिंतकों के चेहरे की मुस्कान बढ़ गई है। सभी ने बधाई दी है।

