समिति आरोग्य सेवा संस्थान का कार्यालय मऊ में खुला

मऊ। समिति आरोग्य सेवा संस्थान जनपद मऊनाथ भंजन
मौर्य सम्राट अशोक द्वार बरपुर स्थित कार्यालय का उद्घाटन संस्था के संरक्षक गंगा प्रसाद राय द्वारा किया गया। अतिथि साहित्यकार शिवाकान्त मिश्र, अदालत मिश्रा, श्यामनारायण राय, दिलिप नारायण राय आदि लोग उपस्थित रहे। इस संस्था के अध्यक्ष राम भूषण राय ने कुछ विशेष कार्यों को बताया आरोग्य सेवा संस्थान मऊ जनपद के पिछड़े पीड़ित आम जनता विद्यार्थी छात्र, नौजवान, महिलाओं को कम से कम शुल्क में रक्त सेवा, एम्बुलेन्स सेवा, नि शुल्क स्वास्थ्य, एवं प्रशिक्षित चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा घर पर इलाज की सुविधा, ग्लूकोज, टांके, ड्रेसिंग, एनिमा, फिजियोथेरेपी आदि का प्रबन्ध करेगी।

