अपना जिला

मऊ स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य बनें जेपी,ज्योति,रविन्द्र,प्रदीप, आनन्द,आरके व यूनुस

मऊ। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य वाराणसी ने मऊ जनपद के स्टेशन सलाहकार समिति के पुनर्गठन के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि वर्ष 2022-2023 हेतु स्टेशन सलाहकार समिति मऊ का पुनर्गठन किया जा रहा है। जो 31 दिसंबर 2023 तक दो वर्ष की अवधि के लिए मान्य होगा।
मऊ स्टेशन सलाहकार समिति में घोसी के पूर्व चेयरमैन व जेपी सीमेंट के सेल्स प्रमोटर जेपी मिश्रा, घोसी, मऊ, पूर्व विधि सलाहकार, रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय, भारत सरकार रामायण यादव की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति यादव गोड़सरा, कोपागंज, डा. रविंद्रनाथ मिश्रा अध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज रतनपुरा मऊ, प्रदीप सिंह जिला ब्यूरोचीफ राष्ट्रीय सहारा मऊ, मु. यूनुस जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल, कादीपुरा, मऊ, आनन्द कुमार निजामुद्दीनपुरा, मऊ, उमेश यादव कंधेरी मुंगेशर मऊ, डॉ आर के मिश्रा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निर्भया सेना, विजय होमियो केयर मुंशीपुरा मऊ को जिम्मेदारी सौंपी है।
सभी सदस्यों के साथ ही साथ विशेष रूप से निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह MEMBER NRUCC RLY BOARD सतीश मिश्र “बाबा” व निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा MEMBER ZRUCC NE RLY नसरीन फात्मा द्वय ने सभी चयनित सदस्यों को बधाई देते हुए विशेष रूप से मऊ के अपनामऊ के प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार आनन्द कुमार को विशेष बधाई देते हुए कहा कि आनन्द कुमार सदैव रेल परिवार के प्रति खास तौर से मऊ सहित वाराणसी मंडल के रेल अधिकारियों के प्रति विशेष आदर सम्मान रखते है और हमेशा सकारात्मक सहयोग करते है।
विदित हो कि यह बेहद महत्वपूर्ण होती है चूंकि सभी प्रतिष्ठित सदस्य अपने अपने क्षेत्र के दक्ष होते है।
स्टेशन से प्राप्त सुझाव पर वाराणसी मंडल रेल प्रशासन गंभीरता से संज्ञान में लेता है ।
यह सभी प्रतिनिधि सीधे रेल मंत्रालय के निमित्त पूर्वोत्तर रेलवे से जुड़े होते है।
बाबा ने कहा कि मैं शीघ्र ही मऊ जंक्शन से जुड़े सभी सदस्यों को सम्मानित करूंगा व उनकी एक विशेष बैठक करूंगा जिसमें मऊ जंक्शन की रेल यात्री सुविधा के बाबत विशेष सार्थक प्रयास किया जायेगा ।
बाबा ने यह भी कहा कि सभी सदस्य DCI मऊ सहित वाराणसी मंडल के DRM व SR DCM सहित सभी ब्रांच अधिकारियों का मर्यादित सम्मान करें और मऊ जंक्शन की प्रगति में अपना बेहद सकारात्मक सहयोग प्रदान करें। बधाई देने वालों में प्रमुख रुप से डीजीसी प्रमोद कुमार, पूर्व डीजीसी राजेश सिंह राज, एडीजीसी अजय कुमार सिंह, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ रामगोपाल गुप्ता, व्यापारी नेता सभासद अजहर फैजी, सभासद विनोद गुप्ता, सभासद राकेश तिवारी, जावेद तरफदार, अकरम प्रीमियर, सुनील कुमार दुबे सोनू, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन्द्र सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, अभितोष तिवारी, सुमन्त कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश गुप्ता, आशुतोष दूबे, सोनू तिवारी, श्रीमती गीता पाण्डेय, श्रीमती नीलम सिंह कुशवाहा, सत्यमित्र सिंह दिनेश, पत्रकार कल्याण सिंह, हरिओम राय, श्रीराम जायसवाल, अमित त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, अखिलेश यादव, अभिषेक मिश्रा, मुहम्मद अशरफ आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *