अपना भारत

निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा ने PCE / NCR को दिया तीन सूत्रीय ज्ञापन

भारतीय रेल में खास तौर से महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा, सम्मान, सहयोग के लिए सतत प्रयत्नशील रहने वाले निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह MEMBER NRUCC RLY BOARD सतीश मिश्र ” बाबा ” NCR , प्रयागराज के PCE संजय कुमार मिश्र ( IRSE ) को उनके कार्यालय जाकर 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा । जिसमें निम्न मांगो को अति प्राथमिकता से पूरी करने के लिए विशेष आग्रह किया गया है।
1-उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख बड़े स्टेशनों व सर्कुलेटिंग एरिया में अति प्राथमिकता से सिंचाई युक्त सभी पेड़ों ( वृक्षों ) को सुसज्जित निगरानी कराकर उसे सुदृढ किया जाय व अधिक से अधिक सर्वाधिक मात्रा में पीपल व नीम के पेड़ों को लगाया जाय ।
2 – उत्तर मध्य रेलवे के सभी बड़े व प्रमुख स्टेशनों पर फीडिंग होम बनाया जाय व जो बने है उन्हें सुसज्जित किया जाय ।
3 – NCR प्रयागराज के सभी प्रमुख स्टेशनों पर महिला रेल यात्रियों के श्रृंगार घर ( जिसमें अति प्राथमिकता से महिलाओं के साज श्रृंगार से जुड़े सामान हो ) तथा इस दुकान को किसी महिला को ही आवंटित किया जाय जिससे उस महिला को रोजगार की प्राप्ति हो व रेलवे को राजस्व प्राप्ति ।
ज्ञापन पत्रक का गंभीरता से अवलोकन करते हुए श्री मिश्रा ने अति प्राथमिकता से इसे पूरित करने के ठोस कदम उठाने का विश्वास दिलाया ।
श्री बाबा ने कहा कि आशा ही नहीं दृढ़ विश्वास है कि आपने इसे गंभीरता से लिया तो भारत सरकार के आदर्श के आदर्श मानदंडों की भी पूर्ति हो जाएगी व NCR के इतिहास में भी आपका अंकित हो जायेगा ।
नसरीन फात्मा ने कहा कि जहाँ तक मैं श्री मिश्रा सर को जानती हूँ कि बड़े ही कर्मठ , हँसमुख , जुझारू , न्यायप्रिय व सदैव रेल यात्रियों के हित के लिए सजग रहते है ।
मैं निर्भया सेना के प्रति श्री मिश्रा के सदभाव को सलाम करती हूँ व मालिक से दु करती हूँ कि आप उक्त तीनों मांगों को मानकर और भी रेल हित में अपनी यश कीर्ति को बढ़ाएं ।
निर्भया सेना परिवार का दमदार शानदार समर्थन संजय कुमार मिश्रा साहब के साथ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *