मऊ को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, किसान नेता ADM में मिल ज्ञापन सौंपे

मऊ। जनपद में इस साल भीषण सूखा पड़ने के कारण किसानों की कमर टूट गई है। जिले के प्रगतिशील किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तथा किसान नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम का पत्रक अपर जिला अधिकारी भानु प्रताप सिंह को देकर वार्ता करके जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करके किसानों को मुआवजा देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि इस वर्ष मई माह में मात्र 02 .00 मिलीमीटर बारिश हुई है तथा जून माह में सामान्य वर्षा 107.60 मिली मीटर के सापेक्ष मात्र 54.82 मिलीमीटर ही वर्षा हुई है और जुलाई माह में अब तक औसत वर्षा 198.75 मिलीमीटर के सापेक्ष मात्र 06.00 मिलीमीटर ही हुई है जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है, जिले में इतनी अधिक धूप और गर्मी -उमस पड़ रही है और तापमान इतना अधिक गर्म है की पौधा की क्या औकात है आदमी का खून जल तथा सुख जा रहा है। जिले में धान की रोपाई का लक्ष्य 89000 हेक्टेयर का रखा गया है जबकि किसी तरह से देखा जाए तो अब तक 20000 हेक्टेयर भूमि में ही धान की रोपाई हुई है और इसके अतिरिक्त खेतों में छिटकवा बीधि से तथा सुपर सीड ड्रिल से लगभग 25000 हेक्टेयर भूमि धान बोया गया जो गर्मी के कारण, नमी के अभाव में भूमि में अंकुरित होकर सूख गया है जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दिया है उस खेत में दरारें पड़ गई हैं और धान का पौधा रोग ग्रस्त होकर पीला होकर सूख गया है, जिले में कहीं भी नहर -तालाब – पोखरा- नाला तथा कुआं में पानी नहीं है तथा जिले के गांव में बिजली लगातार चार- पांच घंटा भी नहीं मिल रही है बिजली कटौती हर घंटे में हो रही है जिन खेतों में पानी होना चाहिए उन खेतों में धूल उड़ रही है इस तरह से किसानों की भारी क्षति हुई है क्योंकि एक बीघा धान की खेत को तैयार करने में खाद -बीज -दवाई -मजदूरी – जोताई आदि में लगभग 10,000 से अधिक खर्च आ रहा है सभी लोग जानते हैं कि धान की खेती का मुख्य समय( पिक आवर) 15 जून से 15 जुलाई तक है लेकिन जुलाई माह में बारिश ना होने से किसानों की कमर टूट गई है और किसान की घर की पूजी भी मिट्टी में मिल गई है ।इस भीषण सूखा को देखते हुए मऊ जनपद को किसान हित में सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को मुआवजा / राहत पैकेज देने के लिए तत्काल सर्वे कराकर शासन से धन की मांग की जाए। पत्रक देने के लिए प्रगतिशील किसान आशीष कुमार राय, उदय प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र तिवारी, अवधेश सिंह, आरडी सिंह, बृजमोहन सिंह, प्रमोद सिंह, शेषनाथ सिंह, विजय दुबे, मोती मौर्या, जयप्रकाश, दीना चौहान आदि रहे।

